
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी क्षेत्र से लापता आलू व्यापारी देवेश शुक्ला मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। व्यापारी का मोबाइल एक ऑटो चालक के पास मिलने के बाद पुलिस ने चालक और व्यापारी के एक आढ़ती मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।देवेश शुक्ला तीन दिन पहले चकरपुर मंडी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। ऑटो चालक का दावा है कि उसे मोबाइल पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा मिला था। डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के अनुसार, मामले की जांच तेज कर दी गई है और सभी पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।