news-details

लापता बेटे का पुतला जलाकर पिता ने दी अंतिम विदाई

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। नेपाल में आई त्रासदी के बीच कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के कटकइयां लीला पट्टी गांव से एक बेहद भावुक मामला सामने आया है। गांव निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र यादव नेपाल की त्रिशूल-216 हाइड्र केमिकल कंपनी में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक 26 अगस्त की सुबह जितेंद्र ने फोन पर परिवार से आखिरी बार बातचीत की थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।परिजनों ने नेपाल में उनके साथ काम करने वाले लोगों और परिचितों से संपर्क कर काफी तलाश की, लेकिन कई दिनों बाद भी जितेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार लगातार उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए रहा।बताया गया कि 11 सितंबर की देर शाम परिवार ने जितेंद्र का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। शनिवार शाम उनके पिता बच्चा यादव ने कांपते हाथों से बेटे के पुतले को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।हालांकि, परिवार के पास जितेंद्र की मौत की पक्की पुष्टि नहीं है। ऐसे में पिता द्वारा लापता बेटे के पुतले का अंतिम संस्कार करना परिवार के दर्द को और गहरा कर गया। परिजनों के मन में अब भी सवाल है कि जितेंद्र कहां हैं और क्या वह सुरक्षित हैं। परिवार आज भी उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।