
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने लापता बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, बालिका 16 अगस्त को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने 29 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पुलिस अधीक्षक सरवण टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 8 सितंबर को बालिका को बरामद किया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक अजयेन्द्र कुमार पटेल, उपनिरीक्षक रमाकान्त राव और महिला कांस्टेबल रेनू पाल शामिल रहीं।