news-details

लापरवाही पर दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जन शिकायतों को गंभीरता से न लेने और संवेदनशील मामलों में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बड़ी कार्रवाई की है। सचेंडी के रैकेपुर चौकी इंचार्ज शैलेश त्रिपाठी और पनकी के रतनपुर चौकी प्रभारी आशुतोष दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह की जांच रिपोर्ट में दोनों दोषी पाए गए थे।रतनपुर चौकी प्रभारी पर आरोप था कि महिला ई-रिक्शा चालक अर्चना मिश्रा की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने आरोप लगाया था कि लोन दिलाने के नाम पर उसके दस्तावेज लेकर फर्जी जीएसटी फर्म बनाई गई और उसके नाम पर करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर महिला ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई थी।वहीं, सचेंडी क्षेत्र के झकरा गांव में दलित युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में भी रैकेपुर चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई। आरोप है कि युवक को पीटने के बाद जूते से पानी पिलाया गया और थूक चटाया गया। मामले की सूचना समय पर थाने को न देने पर कार्रवाई की गई।जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।