
Pardarshi Vikas News Kushinagar
तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम श्यामपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक यादव को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विद्यालय में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं और लापरवाही के चलते की गई। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते थे और समय का पालन नहीं करते थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में कई ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज कराई थी।शिकायतों और जांच के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर भी विद्यालय की स्थिति को लेकर नाराजगी बनी हुई थी।निलंबन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।