news-details

लेखपाल संघ अध्यक्ष पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।
अमेठी में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह पर नशे की हालत में दूसरे के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। घटना का वीडियो वायरल होने की भी चर्चा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। लेखपाल संघ अध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।