
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर डुडिया गांव में जमीन विवाद को लेकर लेखपाल पर दबंगई से निर्माण कराने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एडीएम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर न्याय की मांग की।चंद्रभूषण तिवारी और शिवपूजन तिवारी ने आरोप लगाया कि राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में 22 जून को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी लेखपाल विकास तिवारी समझौते के विपरीत निर्माण कार्य करा रहे हैं।पीड़ितों का कहना है कि जबरन निर्माण से चार भाइयों के परिवार परेशान हैं और विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य रुकवाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।पीपरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। जो भी पक्ष समझौते का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।