
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में गुरुवार को 19 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान (जीएस) और कंप्यूटर से जुड़े सवाल अपेाकृत कठिन रहे, जबकि गणित और रीजनिंग के प्रश्न आसान थे।परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया और 9:30 बजे तक एंट्री प्रक्रिया पूरी कर ली गई। परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई।उन्नाव से आए अभ्यर्थी शिवम तिवारी ने बताया कि गणित और रीजनिंग के सवाल सरल थे, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझन हुई। वहीं अभ्यर्थी सचिन ने कहा कि कंप्यूटर के सवाल आसान थे, जबकि पर्यावरण से जुड़े कुछ प्रश्न कठिन लगे। उन्होंने लगभग 90 प्रश्न हल करने का दावा किया।अभ्यर्थी अतुल कुमार ने परीक्षा को संतुलित बताते हुए कहा कि सवाल कठिन नहीं थे, बल्कि घुमाकर पूछे गए थे। उनके मुताबिक जिसने अच्छी तैयारी की होगी, उसके लिए पेपर आसान रहा होगा।परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर बैग लेने के दौरान भीड़ लग गई और अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की लगातार निगरानी की गई