
पारदर्शी विकास न्यूज़ झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र के पठाकरका जंगल में 45 वर्षीय बुंदेली लोकगीत गायिका लाडकुंवर उर्फ लवली मौर्या का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह खेतों में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी।पुलिस को मौके से शराब की बोतलें, नमकीन के पैकेट, जला मोबाइल और कपड़ों के अवशेष मिले हैं। करीब 10 घंटे बाद मृतका के पति मोहनलाल ने चप्पल, पायल, अंगूठी और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की।परिजनों का आरोप है कि लाडकुंवर की हत्या कर शव जलाया गया है। मृतका गुरुवार शाम गेहूं खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। वह शादी-विवाह समेत कई कार्यक्रमों में बुंदेली लोकगीत गाती थीं।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और एक सफेद कार की जानकारी भी मिली है। मामले में पुराने विवाद और रंजिश के एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने दो टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले के खुलासे के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-एसपी सिटी प्रीति सिंह