
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात कमल बाबू बाजपेई का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन के कुछ देर पूर्व वह खैरार जक्शन के टावर वैगन में कार्यरत थे कि अचानक वह ड्यूट के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उनको तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में ले गये। जहां पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र एवं रेल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। कमल बाबू बाजपेयी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। वे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक ड्यूटी के कार्यों के लिए सदैव याद किए जायेंगे।