news-details

लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए पेट्रोल पंप की नापजोख

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अजय कटियार का पेट्रोल पंप और गेस्ट हाउस भी अधिग्रहण की जद में आ गया है। गुरुवार शाम अमृतपुर के एसडीएम रविंद्र कुमार और तहसीलदार शशांक सिंह पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गांधी स्थित पेट्रोल पंप की नापजोख करने पहुंचे। यह संपत्ति बरेली-इटावा नेशनल हाईवे पर स्थित है, जहां लिंक एक्सप्रेस-वे का कट प्रस्तावित है।नापजोख की सूचना मिलते ही भाकियू तहसील अध्यक्ष सोनू सोमवंशी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच नापजोख की प्रक्रिया पूरी कर ली।भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने आरोप लगाया कि किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई की और इसके खिलाफ शुक्रवार सुबह 10 बजे अमृतपुर तहसील घेराव का ऐलान किया गया है।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अमृतपुर तहसील परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अमृतपुर, राजेपुर और शमशाबाद थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।