news-details

लोक अदालत में नौ दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात
जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित लोक अदालत के दौरान परिवार न्यायालय में नौ दंपतियों का सफल पुनर्मिलन कराया गया। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों के बाद इन दंपतियों ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया।पुनर्मिलन करने वाले दंपतियों में सोमवती-गोविंद, रूबी-शिव प्रकाश, सुनीता-अविनाश, अर्चना-रोहित, सईन बानो-मो. नसीम, रश्मि-शैलेन्द्र, वंदना-धर्मवीर, दीप्ति-सुभाष और पूजा-अभिषेक शामिल रहे। सभी मामले पारिवारिक विवाद और संवादहीनता के कारण न्यायालय में विचाराधीन थे।मध्यस्थता और काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया, जिसके बाद सभी ने विवाद समाप्त कर एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। दंपतियों ने एक-दूसरे को पुष्पमाला पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की।कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा ने दंपतियों को शुभकामनाएं दीं और परिवार को समाज की महत्वपूर्ण इकाई बताया।