
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली केबल में आग लग गई। आग महिला अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर और विद्युत पैनल के समीप शुरू हुई और जलती हुई केबल नीचे पड़े कूड़े के ढेर पर गिर गई, जिससे वहां भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम कर्मचारियों ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फिर बिजली बहाल कर दी गई, हालांकि देर रात तक अस्पताल में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। प्राथमिक तौर पर गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड को घटना की वजह माना जा रहा है।