news-details

लोहिया अस्पताल के एनआरसी वार्ड में मिलीं गंभीर खामियां

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने सोमवार देर शाम लोहिया अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को हटाने और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर हुए निरीक्षण में एनआरसी वार्ड के इंचार्ज डॉक्टर अनुपस्थित मिले। जांच में पता चला कि स्टाफ की लापरवाही के कारण दो बच्चे बिना इलाज कराए और बिना सूचना दिए अपने परिजनों के साथ घर चले गए थे।निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी रिपोर्ट में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई, जिसमें दो पुरुष बच्चों को महिला दर्शाया गया था। इस पर सीएमओ ने डॉ. जगमोहन शर्मा और पैथोलॉजी इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लैब स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद स्टाफ नर्सों समेत कुल छह कर्मचारियों को तत्काल हटाने की बात कही गई। इनमें सौरभ सक्सेना, रीना चौहान और आलोक कुमार का वेतन भी रोक दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि अन्य तीन स्टाफ नर्सों के खिलाफ भी कार्रवाई प्रक्रिया में है। साथ ही एनआरसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. विवेक सक्सेना और लैब इंचार्ज पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने करीब डेढ़ घंटे तक अभिलेखों की जांच कर भर्ती बच्चों की हिस्ट्री और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।