news-details

‘लेडीस क्वीन’ थीम पर धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। राजधानी में हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों, मंदिरों और होटलों में महिलाओं ने सावन की थीम पर सजाए गए कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक श्रृंगार, गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न खेलों का आनंद लिया।दीपशिखा अपार्टमेंट, सेक्टर-ओ, मानसरोवर योजना की समिति की महिलाओं ने होटल क्लिक में ‘लेडीस क्वीन’ नाम से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ सावन के रंग में उत्सव मनाया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भी आयोजित खेलों का आनंद लिया।आयोजकों ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने और मिलकर खुशियां मनाने का अवसर देते हैं। महिलाओं ने कहा कि हरियाली तीज के माध्यम से सावन की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम का आयोजन राधिका कौशल के साथ समिति की महिलाओं ने मिलकर किया। आयोजन के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां साझा कीं।