news-details

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सुल्तानपुर रोड पर गब्बर ढाबा के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी युवक अमेठी के रहने वाले थे और पार्टी से लौट रहे थे। हादसे में सौरभ यादव (21) और एक अन्य युवक की मौत हो गई, जबकि नितिन यादव (20) और अजय यादव (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक युवक पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे।