
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के महदवा मजरे पलहीपुर गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में प्रधान प्रतिनिधि सुमंत यादव का सिर फट गया,जबकि उनके बड़े भाई रमेश यादव के पैर में गंभीर चोटे आई। आरोप है कि चुनावी माहौल का हवाला देकर खड़ंजा निर्माण रुकवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।