news-details

खरेला में शादी सम्मेलन को लेकर बैठक सम्पन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास,महोबा। आगामी 11 जून 2026 को जनपद के कस्बा खरेला में ऑल इंडिया मंसूरी समाज का शादी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज की एक अहम बैठक ग्राम जैतपुर में संगठन के जिला अध्यक्ष राका मंसूरी की अध्यक्षता व पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज मंसूरी पनवाड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष आज़ाद मंसूरी जैतपुर की उपस्थिति में आयोजित हुई । इस बैठक में समाज के लोगों ने सम्मेलन को व्यवस्थित तरीके से सफल बनाने तथा रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिला महासचिव शब्बीर मंसूरी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक शामिल होकर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शादी सम्मेलन का मकसद शादी कराना ही नहीं है साथ ही समाज के लोगों को एक साथ लाकर उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण करना भी है इस तरह के आयोजनों से समाज को एक दूसरे से मिलने तथा प्रेम भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि 11 जून 2026 को कस्बा खरेला में आयोजित शादी सम्मेलन की व्यवस्था तथा रूपरेखा बनाने के लिए यह बैठक आहूत की गई है। जिला अध्यक्ष राका मंसूरी ने शादी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की है। इस बैठक में अंसार मंसूरी महोबा, शकील उर्फ बबलू सम्मेलन अध्यक्ष जैतपुर, रहीम बक्स मंडल अध्यक्ष जैतपुर, जावेद जैतपुर मंडल उपाध्यक्ष, अकबर मंसूरी खरेला,सगीर विजयपुर,नवी बक्स जैतपुर,फैयाज जिला उपाध्यक्ष अकठोहा आदि समाज के लोग मौजूद रहे।