
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर जगदीशपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना क्षेत्र में पीआरबी 112 टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को मौसम की स्थिति और सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। तेज बारिश और हवाओं के दौरान किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल से क्षेत्रवासियों को मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने का संदेश दिया गया।