
पारदर्शी विकास , महोबा। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के खन्ना पुलिस टीम ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के कुशल नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना महोबा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना खन्ना पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उक्त अभियान के अंतर्गत उ0नि0 लक्ष्मीनारायण सिंह मय हमराह रि0आ0 सुरेन्द्र कुमार यादव, रि0का0 हेमन्त कुमार एवं कां0 सूर्यांश प्रताप सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण जहीर पुत्र जहूरा उम्र लगभग 30 वर्ष, भूरा उर्फ अल्लादीन पुत्र स्व0 छोटा उम्र लगभग 75 वर्ष एवं पीरा पुत्र अल्लादीन उम्र लगभग 42 वर्ष, समस्त निवासीगण ग्राम अकबई थाना खन्ना जनपद महोबा, जो कि एनसीआर संख्या 30/2017 धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित थे तथा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) महोबा द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में वांछित थे, को उनके घर के सामने ग्राम अकबई थाना खन्ना जनपद महोबा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।