news-details

खनुआ नदी में सफाई कर दिया स्वच्छता अभियान का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने गृह विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पकहा स्थित खनुवा नदी के जलस्तर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाए रखने के लिए स्वयं नदी में उतर कर नदी में जमा शैवाल घास कूड़ा कचरा हटाकर कर श्रमदान किया तथा सैकड़ो की संख्या में लोगो से पर्यावरण स्वच्छता एवं खनूआ नदी को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील करते हुए स्वच्छता, समृद्धि किसान, जन जीवन का संदेश दिया । उन्होंने खनूआ नदी को स्वच्छ साफ एवं साफ सफाई अभियान में श्रमदान के लिए लोगो से अपील की जिससे नदी की साफ सफाई एवं उसके अस्तित्व को बरकरार रखा जा सके आपको बता दे कि खनूआ नदी से हजारों से अधिक किसानों को कृषि क्षेत्र में सिंचाई कार्य हेतु पानी के लिए निर्भर है।  इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ग्रामीणो , पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नदियाँ हमारी भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था,धरोहर एवं मां है। तथा कृषि की रीढ़ हैं। खनुवा नदी हजारों किसानों की सिंचाई का आधार है और भूजल को भी रिचार्ज करती है। उन्होंने स्वच्छ नदी समृद्ध किसान, स्वस्थ जन-जीवन के संकल्प के साथ लोगों से विशेष अपील की कि नदी को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखें। प्लास्टिक व कचरा नदी में न डालें, ताकि जल शुद्ध रहे और खेती भी लाभकारी हो। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के लिए प्रेरणादायी है। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण भाइयों ने कृषि मंत्री के साथ मिलकर श्रमदान कर अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, तरकुलवा नगर जनार्दन कुशवाहा, जिप्पू शाही, रामायण साहनी, एनडीआरफ टीम, सफाई कर्मी, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।