news-details

खडंजे की पटरी को काटकर अवैध कब्जा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली अंतर्गत पूरे कोहरन मजरे महाराजपुर गांव में खंडंजे की पटरी को काटकर अवैध कब्जे को लेकर महिला ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने यथाशीघ्र मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिया है। पिछले 15 दिन से पूरे कोहरन महाराजपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा लगभग 200 मीटर खंडजे की पटरी प्रतिदिन काट रहा है। मिट्टी काटकर जमीन को अपने खेत में शामिल कर रहा है। खड़ंजे के किनारे विद्युत पोल भी लगे हुए हैं। जिससे सप्लाई गांव में जाती है। पोल के पास की मिट्टी कटने से विद्युत पोल कभी भी गिर सकते हैं विद्युत पोल गिरने से बड़ी दुर्घटनाएं भी हो सकती है। पूरे कोहरन महाराजपुर गांव में  खंड़जे का निर्माण हाल में ही कराया गया है। खड़जे के दोनों तरफ लगभग डेढ़- डेढ़ मीटर पटरी भी बनाई गई थी।  पूरे कोहरान निवासी सावित्री देवी का आरोप है कि गांव के ही रामपाल पुत्र बाबूलाल, आनंद आशीष के साथ आदि लोगों की चक खड़ंजे के किनारे स्थित है। लगभग 200 मीटर दूरी तक खड़जे के किनारे पटरी को काटकर अपने खेत में मिला लिया गया है। विद्युत के पल के आसपास की मिट्टी भी हटा दी गई है कभी भी विद्युत पोल गिर सकता है जिससे बड़ी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं पिछले तहसील दिवस में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को दोबारा शिकायत की है।