
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में जिलाधिकारी के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। गांव के गाटा संख्या 680 व 684 पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया।राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के सहयोग से चकरोड को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर से जुताई कर चकरोड को पुनः खाली कराया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया।इस अभियान में लेखपाल बृजनारायण सिंह एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि चकरोड खाली होने से आवागमन की समस्या दूर होगी और सरकारी भूमि सुरक्षित रह सकेगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।