news-details

खड्डा में बस स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया तेज

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। खड्डा में प्रस्तावित बस स्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देशन में शनिवार को उप जिलाधिकारी संत राज सिंह ने तुर्कहां गांव पहुंचकर बस स्टेशन के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।तुर्कहां गांव में गाटा संख्या 429 और 413 की भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। ग्राम सभा की इसी भूमि को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की खड्डा इकाई के बस स्टेशन निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर भूमि की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से प्रस्ताव से जुड़ी जानकारी ली।खड्डा क्षेत्र में लंबे समय से बस स्टेशन की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रस्तावित भूमि पर निर्माण होने से नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। बसों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होने से आवागमन भी सुगम हो सकता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक बस स्टेशन बनने से छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और दूर-दराज के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।भूमि निरीक्षण को निर्माण प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब राजस्व एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बस स्टेशन निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।