
पारदर्शी विकास
अमेठी। शनिवार देर शाम नगर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा बाबा श्री खाटू श्याम के भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजनों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी और गढ़वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह 'सोनू' ने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।