
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी ।कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी लगाने गए एक युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, पूरे गुरु बकस, उमापुर गानापट्टी निवासी संजय कुमार अपनी हीरो स्प्लेंडर (UP 36 Q 3046) से खेत में पानी लगाने गए थे। खेत में कार्य करने के दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संजय कुमार ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।