news-details

खेत में मिला किसान का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर
जिले के थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम पटोरा खुर्द में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 32 वर्षीय हरदयाल लोधी के रूप में हुई है, जो गुरुवार दोपहर खेत पर गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में टपरे के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा था और खेती कर घर चलाता था।परिजनों को मौत के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।