news-details

खेत में चल रहा था जुए का खेल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र के मड़ीलवा गांव में स्कूल के पीछे खेत में जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 67 हजार रुपये से अधिक की नकदी, छह मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और एक अर्टिगा कार बरामद की है।पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान दो आरोपी खेतों के रास्ते भागने में सफल रहे।एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि मड़ीलवा गांव में जुआ खेले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पहले भी कई बार दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी मौके से भाग जाते थे। इसके बाद विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई।पुलिस ने मौके से साढ़ निवासी रतिराम उर्फ छोटे, हनुमंत विहार निवासी अनुराग कुशवाहा, नौबस्ता निवासी शेर अली, सेन पश्चिम पारा निवासी शानू, साढ़ निवासी मनीष कुमार और हनुमंत विहार निवासी छोटू कुशवाहा को गिरफ्तार किया।वहीं नरवल निवासी रामकुमार उर्फ छोटू और सुमित मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए की रकम, मोबाइल फोन और कार बरामद कर कार को सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थान बदलकर जुआ खेलते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।