
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में 17 दिन से लापता किसान का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है।जानकारी के अनुसार 12 जून को किसान फारूख खेत जोतने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान पुलिस की मौजूदगी में घटनास्थल के पास से उनके कपड़े, जूते और मोबाइल बरामद हुए, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।किसान के बेटे और भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई और किसान की तलाश की मांग की है।परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।