news-details

खेत बचाओ अभियान से बदलेगी खेती की तस्वीर!

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने और खेती की लागत कम करने के उद्देश्य से भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ में भागीदारी करेगा। कृषि मंत्रालय की पहल पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में यह अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा।अभियान के तहत संस्थान की वैज्ञानिक टीमें वाराणसी और आसपास के जनपदों के किसानों से सीधे संवाद करेंगी। किसानों को रबी सीजन की फसलों, विशेषकर सब्जियों की उन्नत खेती, बेहतर बीजों, संतुलित पोषण, सिंचाई, पौध संरक्षण, फसल की तुड़ाई के बाद प्रबंधन और बाजार के अनुरूप खेती की जानकारी दी जाएगी। वैज्ञानिक किसानों को नई तकनीकें अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अभियान में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और फफूंदनाशकों का कम से कम उपयोग करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए जैव उर्वरकों, जैव कीटनाशकों, एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन और मिट्टी की सेहत सुधारने वाली तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने से किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहायता मिलेगी। यह अभियान किसानों को टिकाऊ और किफायती खेती के लिए प्रेरित करेगा।