
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी ने अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर मैच जीत लिया। पहले मुकाबले में खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 318 रन बनाए, जिसमें सौरभ सिकरवार ने 119 और ब्रजेन्द्र ने 95 रनों की अहम पारियां खेलीं। जवाब में तरुण क्लब ने भी मजबूत खेल दिखाया, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं कर सका।ग्रीन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी ने 45 रनों से जीत दर्ज की। ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने 277 रन बनाए, लेकिन नेशनल क्लब की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।अन्य मैचों में ग्रीनपार्क हॉस्टल ने वैदिक यूनियन को 159 रनों से हराया, जबकि वैदिक यूनियन ने बीवीएस एकेडमी को 17 रनों से पराजित किया।एक अन्य मुकाबले में साउथ जिमखाना ने सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी को 6 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की। राहुल यादव ने 79 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।लीग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक बने रहे।