
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर के हाफिजपुर मोहल्ला में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दंपति समेत तीन लोग झुलस गए, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मुन्ताज, उसकी पत्नी परवीना और साहबीन घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तीनों को तत्काल घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसी परवीना और साहबीन को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया, जबकि मुन्ताज का उपचार सीएचसी में जारी है।घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर गैस रिसाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।