
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर l शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया पूरे साउं में जिले से प्रशिक्षकों की टीम ने पहुंच कर बच्चों को जागरूक किया l उत्तर प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों सहित प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेज के बारे में जानकारी साझा की l स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा आनंद श्रीवास्तव आशा एवं राम नरेश की मौजूदगी में कुछ बच्चों का आवेदन भी कराया गया l विदित है कि स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन प्रक्रिया गतिमान है जिसके लिए ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है l विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की l क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि खेल निदेशालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में परिषदीय बच्चों को भी सब जूनियर स्तर में प्रतिभाग कराया जाएगा l इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज कविता चौधरी सहायक अध्यापक मनोज श्रीवास्तव सुजीत कुमार सहित अभिभावक मौजूद रहेl