
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कैंटोनमेंट के रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर इलाके में सीवर लाइन के लिए खोदे गए 9 फीट गहरे गड्ढे में 55 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग डंडे के सहारे रास्ते से गुजर रहे थे।पीड़ित रहमत अली उर्फ बाबा, जो कमेला इलाके के निवासी हैं और दोनों आंखों से कमजोर हैं, चाय पीने जा रहे थे तभी खुले गड्ढे में गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाला।आरोप है कि सीवर लाइन कार्य के दौरान गड्ढे को बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के खुला छोड़ दिया गया था। हादसे में बुजुर्ग की पीठ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा इंतजाम न होने को गंभीर खतरा बताया है।