news-details

KGMU परिसर में अतिक्रमण के विरोध में VHP का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ । विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को KGMU परिसर में कथित अतिक्रमण और मजारों के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और केजीएमयू परिसर के अंदर बनी मजारों को अवैध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने स्थित दरिया वाली मस्जिद के पास पार्क की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है और वहां दीवार बनाकर उसे मस्जिद परिसर में शामिल कर लिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले भी इस मामले में ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।