news-details

KGMU में कर्मचारियों का हंगामा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। KGMU में शुक्रवार को कर्मचारियों ने अचानक आक्रोश जताते हुए कुलसचिव कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन में हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।इस दौरान नाराज कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार अर्चना गहरवार के कार्यालय की लाइट भी काट दी। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद ब्राउन हॉल में कर्मचारियों के साथ वार्ता कर प्रशासन ने उनकी बात सुनने और समाधान का आश्वासन दिया।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुलसचिव के रवैये के कारण कई प्रशासनिक कार्य लंबित हैं और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि कई बार संवाद की कोशिश के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।वहीं प्रशासन का कहना है कि कर्मचारी परिषद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, बावजूद इसके उसके नाम और पदों का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।