news-details

कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई बकरीद की नमाज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। पटेल नगर स्थित ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते कुछ लोगों को छत पर चढ़कर नमाज पढ़नी पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है।त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले भर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। गोंडा शहर की ईदगाह में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक, एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम और सीओ नगर आनंद राय मौजूद रहे।एसपी विनीत जायसवाल ने निर्देश दिए कि कुर्बानी खुले में या प्रतिबंधित पशुओं की न की जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई।