news-details

कथक कार्यशाला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला और संस्थान का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कथक विशेषज्ञ आकांक्षा पांडे के निर्देशन में करीब 100 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’ सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की।संस्थान की निदेशक रानी दमेले अंजू ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि संस्थान पिछले 18 वर्षों से बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन पंकज रावत ने किया।