news-details

कसया में नव्या गैस सिलेंडर की लॉन्चिंग

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। कसया स्थित कान्ती एचपी गैस एजेंसी परिसर में मंगलवार को नव्या गैस सिलेंडर की लॉन्चिंग की गई। मुख्य अतिथि सेल्स ऑफिसर आदित्य पांडेय, सभासद विनय प्रताप राव और पवन जायसवाल ने फीता काटकर नए सिलेंडर का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने डिलीवरी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।सेल्स ऑफिसर आदित्य पांडेय ने बताया कि नव्या गैस सिलेंडर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें प्लास्टिक युक्त बॉडी का प्रयोग किया गया है और इसे उपभोक्ताओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इस नए सिलेंडर का विकल्प चुन सकेंगे। कार्यक्रम में सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई।गैस एजेंसी संचालक जितेंद्र कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुविधाजनक सेवा देना एजेंसी की प्राथमिकता है। नव्या सिलेंडर की उपलब्धता से ग्राहकों को अपनी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित जायसवाल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, नरेश कुमार सहित एजेंसी कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।