news-details

कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प को 101 करोड़

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 101.49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से छात्राओं के लिए अतिरिक्त डॉरमेट्री, जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सेप्टिक टैंक और बाउंड्री वॉल समेत छह प्रमुख निर्माण कार्य कराए जाएंगे।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निर्माण कार्यों से छात्राओं की आवासीय क्षमता बढ़ने के साथ स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को संस्था के साथ समन्वय कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।