
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। कस्बा कमासिन में विकासखंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम संत रणछोड़ दास जी महाराज का पूजन स्थानीय स्पॉन्सर भवानीदीन यादव ने किया । जानकी कुंड चित्रकूट से आए चिकित्सकों ने 1 14 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। फॉलो अप के अंतर्गत 6 मरीजों को चश्मा दिया गया, 29 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिसमें से 15 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट भेजा गया ,46 मरीजों की आंखों का विजन चेक किया गया उन्हें निशुल्क चश्मा दिए गए, 33 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा ,रेटिना, पर्दे व मांस बढ़ने की बीमारी पाई गई उन्हें निशुल्क दवा दी गई और इलाज की उचित सलाह दी गई ।जानकी कुंड चिकित्सालय से आए डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी नेत्र परीक्षण अधिकारी ,डॉक्टर उमाशंकर शुक्ला नेत्र सहायक ,बृजेश कुमार यादव ऑप्टिकल ,संतोष मिश्र मेडिसिन ,राजाराम सेन काउंसलर, दिलीप कुमार काउंसलर, शिवम व दीपक ने मरीजों की आंखों का विधिवत परीक्षण किया ।गायत्री परिवार के भवानीदीन यादव ,अभय तिवारी, ज्ञान यादव ने रजिस्ट्रेशन का कार्य किया और मरीजों की सहायता किया।