news-details

करंट लगने से युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा
बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव में घर पर फर्राटा पंखा बनाते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार यादव बुधवार रात पंखा ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक की शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को हुई थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।