
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर दहे गांव में किराने की दुकान पर करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ग्राहक के लिए फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालने गया था। जानकारी के अनुसार, किशोर दुकान में लगे लोहे के स्टैंड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण विद्युत करंट माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।