
पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो।
थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार को करंट लगने से 56 वर्षीय अधेड़ रामकुमार मौर्य की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रामकुमार सुबह अपने खेत पर गए थे, जहां कंटीले तार में विद्युत लाइन का करंट उतरने से वे उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि एलटी लाइन का तार टूटकर खेत में लगे कंटीले तार पर गिर गया था, जिससे करंट फैल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।