news-details

करंट लगने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के इंदलपुर जुगराज गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाते समय 17 वर्षीय किशोरी को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, रामचंद्र की बेटी अंशिका (17) सुबह करीब चार बजे नींद से उठी और मोबाइल चार्ज करने लगी। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और अंशिका को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौबेपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर में लगे बिजली उपकरणों और चार्जिंग व्यवस्था की जांच की। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।