news-details

करंट की चपेट में युवक और भैंस की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के केवर थाना क्षेत्र स्थित सराय इलाही गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक युवक और उसकी भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सुनील पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश सुबह अपने घर के पास बिजली के सीमेंट खंभे को सहारा देने के लिए लगी लोहे की अर्थिंग स्टिक से भैंस को बांधकर नहला रहा था। उस समय इलाके की बिजली आपूर्ति बंद थी। इसी दौरान अचानक पटिया फीडर की सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे खंभे और उससे जुड़ी लोहे की स्टिक में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से सुनील और उसकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां मालती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद बिजली विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि विभाग ने केवल एक लाइनमैन भेजकर पोल से बंधी लोहे की स्टिक हटवा दी।सूचना मिलने पर तहसीलदार दिलीप कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं एसडीओ संत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।