news-details

करंट की चपेट में आने से दो की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खेत में पानी भरते समय बिजली की केबल टूटकर पानी में गिर गई और पूरे खेत में करंट फैल गया।करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय हीरालाल प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने पहुंचे 55 वर्षीय रामबोध यादव भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।