
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। ग्रामीण स्वच्छाग्राही कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को चारबाग स्थित त्रिवेणी होटल के कमरा नंबर 220 में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से करुणाकर गौतम को ग्रामीण स्वच्छाग्राही कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।बैठक में कर्मचारी संघ के रामकिशोर निषाद (उपाध्यक्ष, सीतापुर), मीरा (जिला सचिव, बलिया), गंगाराम कश्यप (जिला अध्यक्ष, सीतापुर), प्रेमकुमार राम (जिला अध्यक्ष, बलिया), दयाशंकर, ज्ञान सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, हेमनारायण चौरसिया (जिला अध्यक्ष, देवरिया), सिद्धार्थ कुमार (जिला अध्यक्ष, कुशीनगर), नेमचन्द्र गंगाकार (जिला अध्यक्ष, बरेली), मोहित मिश्रा तथा मानिकचन्द्र प्रजापति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, ग्रामीण स्वच्छाग्राही कर्मचारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष को तेज करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक के अंत में सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष करुणाकर गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने का भरोसा जताया।