news-details

कर्मचारी की लापरवाही पर रोका वेतन

You can share this post!

pardarshi vikas news banda  पं.जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में बरगद के पेड़ को लेकर लगातार मामला गर्माता जा रहा है। एक ओर जहां छात्र नेताओं ने प्राचार्य पर बरगद के पेड़ को कटवाने-छटवाने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर प्राचार्य का कहना है कि कर्मचारी की लापरवाही होली की छुट्टी में हाथी द्वारा पेड़ को खा लिया गया है, दोषी कर्मचारी के वेतन रोकने के साथ-साथ जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
पं.जेएन कालेज के प्राचार्य एसके कुशवाहा से जब मीडिया के महाविद्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ को काटे जाने की कही तो उन्होंने कहा कि होली के अवकाश के दौरान महाविद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन की लापरवाही से महावत के साथ विचरण कर रहा हाथी पेड़ की टहनियों को खा गया। उनको जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोषी कर्मचारी के वेतन रोकते हुए जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।