news-details

कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान कारोबारी ने की आत्महत्या

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। कृष्णा नगर इलाके में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक कारोबारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घर में उनका शव सीढ़ियों की रेलिंग से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, मृतक राकेश दुबे (52) कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर, कनौसी में परिवार के साथ रहते थे। मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के सिमरी गांव निवासी राकेश बिजनेस कंसल्टेंसी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कारोबार को नुकसान हुआ था। कारोबार संभालने के लिए उन्होंने कर्ज लिया, लेकिन आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई।परिजनों के अनुसार, आर्थिक दबाव के चलते राकेश काफी समय से मानसिक तनाव में थे। बुधवार सुबह उन्होंने घर की सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह करीब 6:40 बजे पत्नी सुमन दुबे की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।परिवार के मुताबिक, आर्थिक परेशानी के साथ-साथ उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत थी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई थी। राकेश के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शिवानी एक निजी अस्पताल में केयर टेकर के रूप में काम करती हैं, जबकि छोटी बेटी प्रिया नौवीं कक्षा में पढ़ती है।कृष्णा नगर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।